फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दहेज में कार नहीं दी तो बरात लेकर नहीं पहुंचा वरपक्ष

Thu, 26 Jun 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लड़का पक्ष की ओर से दहेज में कार नहीं मिलने पर शादी से इन्कार कर दिया गया, निर्धारित तारीख को बरात भी नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आईटी मंत्री और सीएम जनता दर्शन में शिकायत की, तब कहीं जाकर थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया की बेटी का विवाह गौरव निवासी दादों जिला अलीगढ़ के साथ 22 जून 2022 को तय किया था। 2 वर्ष बाद विवाह करने की बात की गई थी। इस पर गौरव के पिता नेपाल उर्फ नेपाली तैयार हो गए और 6.50 लाख रुपये की रकम बिचौलिए के माध्यम से इनको दे दी गई। कुछ समय बाद ही दोनों परिवारों का आना-जाना शुरू हो गया और जब शादी का समय नजदीक आया तो तैयारी पूरी की गई।
कस्बा में बेटी की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। 4 मार्च 2023 को बरात आने का कार्यक्रम तय था, लेकिन, लड़के की ओर से मना कर दिया गया कि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, बाद में शादी करेंगे। धीरे-धीरे शादी की बात को लेकर टालमटोल किया जाने लगा। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग की गई, जब गाड़ी नहीं दे पाए तो शादी करने से मना कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने आईटी मंत्री और सीएम जनता दर्शन में जाकर शिकायत की। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें