फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दस माह से नहीं मिला मानदेय, ग्राम रोजगार सेवक संघ आक्रोशित

Mon, 23 Mar 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मोहल्ला कैलाशगंज ​स्थित आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता को ज्ञापनसौंपते ग्राम रोजगार सेव
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को बकाया मानदेय, ईपीएफ व नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं जिले में घुमंतू समाज के कार्यक्रम में आए समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण को सौंपा। ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि लगभग 10 माह से मानदेय लंबित होने के कारण परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सनुज कुमार व जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोलंकी ने बताया कि कई ब्लॉकों में मात्र 1.5 से 2.5 लाख रुपये मिलने से कर्मचारियों को एक माह का मानदेय देना भी मुश्किल है। पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ग्राम रोजगार सेवकों को मात्र 7,788 मानदेय मिलता है। मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में इससे कई गुना अधिक मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, एचआर पॉलिसी लागू, आयुष्मान कार्ड जारी करने के साथ-साथ 10 माह का बकाया भुगतान 31 मार्च 2026 तक हर हाल में कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें