फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक की सरकारों का गठन, प्रमुखों ने ली शपथ

Fri, 18 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
9 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लॉक पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ब्लॉक प्रमुख अविनाश सिंह एवं 79 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपजिलाधिकारी संजय सिंह ने ब्लॉक प्रमुख को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन



शपथ ग्रहण करने के बाद ब्लॉक प्रमुख अविनाश सिंह ने कहा कि वह कासगंज ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों का वरीयता के आधार पर विकास कराएंगे। जो क्षेत्र विकास से वंचित हैं उन्हें विकास की धारा से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर डीडीओ सेवाराम, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा रजनीकांत माहेश्वरी, सुरेशचंद्र, लालसिंह, डा. खूब सिंह, राकेश प्रधान, शेरसिंह, राजपाल, प्रमोद साहू, ज्ञान सिंह, शेलेंद्र यादव, केपी सिंह सोलंकी, बैनीराम प्रतिहार, फूल सिंह  मौजूद रहे। सोरों ब्लॉक प्रमुख के पद पर निर्वाचित तनु यादव को तहसीलदार मनोज कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तनु यादव ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर एडीएम बीएम मिश्र ने कहा कि चुने गए जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करें। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरा प्रदेश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है। सपा जिलाध्यक्ष ने एडीएम को तथा मास्टर यादव, जितेंद्र यादव, सौरभ यादव, हरिओम शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता ने आगंतुक अतिथियों, नवनिर्वाचित प्रधानों, बीडीसी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव, विनोद गुप्ता, मुनीश चौधरी और लोग मौजूद रहे। गंजडुण्डवारा में शपथ समारोह का शुभारंभ डीआरओ डा. सरनजीत कौर, सीडीओ श्रीनिवास, विधायक नजीबा खान जीनत, पैक्सफेड डायरेक्टर नाशीखान फेरी, हाजी मुनव्वर हुसैन तथा तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तहसीलदार ने ब्लॉक प्रमुख शमीम बानो को शपथ दिलाई। इसके बाद शमीम बानों ने 92 बीडीसी सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह चौहान, जगदीश मोहन, भरगैन चेयरमैन अब्दुल्लाह खां, सहावर चेयरमैन कौसर हमीद, आबाद हुसैन, नगर सपा अध्यक्ष नफीस अहमद, मुस्लिम हसन मौजूद रहे। सहावर में तहसीलदार एनराम ने ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि एमएलसी उदयवीर सिंह ठाकरे, विशिष्ट अतिथि विधायक नजीबा खान जीनत, पैक्सफेड की डायरेक्टर नाशी खान फैरी को चांदी का मुकुट व फूलमाला एंव शाल पहनाकर किया स्वागत। पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह सोलंकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रोशन सिंह सोलंकी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव आदि ने संबोधित किया। समारोह में अतिथि चौधरी कौसर हमीद खां, ठाकुर रामपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, छोटे सिंह सोलंकी, हाजी वासिफ खां का शाल पहनाकर अभिनंदन किया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी लाला चंद्रपाल वाष्णेय एवं संचालन मोहित गौर ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय यादव, पंकज गौर मौजूद रहे। पटियाली विकास खंड कार्यालय पर शुक्रवार की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख नीलम को तहसीलदार कासगंज ब्रहम्मानंद कठेरिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख नीलम ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा ने इस बार फिर से सरकार बनाएगी। इस मौके पर विधायक नजीबा खान जीनत, पैक्सफेड डायरेक्टर नाशीखान का अभिनंदन किया गया। इस दौरान राजपाल यादव, अमरसिंह चौहान, उर्वेश यादव पप्पू, प्रधान सुबोध यादव, गुलजार अली, तारिक अली, बालिस्टर सिंह, अवधेश बाबा, पूजा, मुनीश आदि मौजूद रहे। अमांपुर में तहसीलदार सहावर विनोद कुमार ने ब्लाक प्रमुख शैलेश यादव को शपथ ग्रहण कराई इसके बाद 72 क्षेत्र पंचायत संदस्यों को ब्लाक प्रमुख ने शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर बीडीओ गोविंद प्रसाद शुक्ला, ममतेश शाक्य, थानाध्यक्ष अनूप यादव एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें