फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाम छिपाकर प्रेम, शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव, युवती ने लगाई गुहार

Sun, 24 May 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपना नाम व धर्म छिपाकर उससे प्रेम संबंध बनाए फिर शादी की और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा। पीड़िता ने थाना अवागढ़ में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात तीन वर्ष पहले दिल्ली की एक कंपनी में मोहम्मद आरिफ से हुई थी। आरोप है कि युवक ने खुद को आर्यन यादव बताकर हिंदू पहचान बताई और फर्जी दस्तावेजों से विश्वास जीत लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और उन्होंने दिल्ली के एक मंदिर में विवाह भी कर लिया। महिला का कहना है कि गर्भवती होने पर युवक ने अपनी वास्तविक पहचान उजागर करते हुए मुस्लिम रीति से निकाह करने का दबाव बनाया।
मजबूरी में उसने निकाह किया परंतु इसके बाद मारपीट, गाली गलौज और धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बढ़ता गया। बेटी के जन्म के बाद स्थिति और खराब होने का आरोप है। युवती का कहना है कि 16 माह की बच्ची को उससे अलग कर जबरन तलाकनामा पर हस्ताक्षर कराए गए। पीड़िता ने युवक और उसके एक रिश्तेदार पर अन्य लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने का भी आरोप लगाया है। थाना अवागढ़ पुलिस का कहना है कि मामला दिल्ली क्षेत्राधिकार से संबद्ध प्रतीत होता है इसलिए स्थानीय स्तर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता। महिला को संबंधित क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें