एटा। गांव मिश्री में रविवार को 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह नीट की तैयारी कर रही थी और अपेक्षाकृत कामयाबी न मिलने पर हताश थी। परिजन के अनुसार भावना उर्फ भानो ने नीट की परीक्षा दी थी जिसमें अच्छे नंबर नहीं आए थे। इस कारण वह पिछले कई दिनों से तनाव में थी। रविवार को अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो दरवाजा खोलकर देखा, तो वहां भावना का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस व स्थानीय लोगों के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि घर वालों के अनुसार युवती ने नीट की परीक्षा में अपेक्षित अंक न आने की हताशा में खुदकुशी की है। संवाद