सोमवार को प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने पटियाली विधान सभा को विकास कार्यों की सौगत दी। उन्होंने 166 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों के शिलान्यास और 88 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किया गया वादा पूरा कर दिया है। आगे भी इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान शिवपाल यादव ने अमीर खुसरो महोत्सव का उद्घाटन भी किया।
शिवपाल यादव सोमवार को करीब नौ बजे कार्यक्रम स्थल पटियाली के एसवीआर इंटर कालेज में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी और पार्टी की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। सपा जो कहती है वह करती है। विधान सभा चुनाव के दौरान उन्होंने पटियाली विधान सभा को गोद लेने की घोषणा की थी, आपने उसका सम्मान किया और विधायक नजीबा खान जीनत को जिताया। वह भी इस क्षेत्र के विकास का अपना वादा पूरा कर रहे हैं। सपा ने प्रदेश में विकास का बेमिसाल कार्य किया है। विकास के पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। 2017 में फिर से सपा की सरकार बनेगी। विधायक नजीबा खान जीनत ने विकास कार्यों के लिए प्रदेश को लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव और सरकार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिवपाल यादव ने अमीर खुसरो महोत्सव का शुभारंभ भी किया। महोत्सव में आज मुशायरे और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिवपाल यादव इसमें भी शामिल हुए।