आतंकी हमले के विरोध में लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को शहर में जगह-जगह लोगों ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। तो शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।
सुबह जीटी रोड स्थित दीनदयाल चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इस मौके पर परिषद के कुशल खितौलिया, विवेक, अभिषेक मौजूद रहे। लालपुर के युवाओं ने कचहरी चौराहे पर पाक पीएम का पुतला दहन किया। युवा लालपुर से जुलूस के साथ नारेबाजी की। इस दौरान सुनील यादव, ओमवीर, ललित यादव, पंकज कुमार, कन्हैया, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। भारतीय आरक्षण मुक्त दल के पदाधिकारियों ने पाक पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इसके बाद देर शाम कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग की। सनी सोलंकी, अजय सोलंकी, प्राशू सोलंकी मौजूद रहे।
मारहरा के मोहल्ला तालागढ़ में विहिप कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजिकिया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विशेष यादव, नीलरतन वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, राम सिंह गौतम आदि मौजूद रहे। मिरहची में व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति संतोष सर्राफ, राजेश गुप्ता, महेश वर्मा, नूरमुहम्मद सैफी, रामकिशन, अब्दुल सलाम भारती, रिफाकत अंसारी, राजकुमार सिसोदिया आदि मौजूद रहे। अवागढ़ में भाकियू भानू ने थाना कोतवाली से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, जिलाध्यक्ष सतेन्द्र जादौन आदि मौजूद थे। निधौलीकलां में शहीद सैनिकों की आत्मा शांति को प्रार्थना की गई। इसके बाद कैंडल मार्च मनौरा चौराहे से कैला मैया मंदिर, मोहल्ला गगनपुरी तक निकाला। इस मौके पर भाकियू के डा. महीपाल पथरिया, ललित कुमार, कंचन सिंह, टोनी यादव आदि मौजूद रहे।
मुस्लिमों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
सिढ़पुरा(ब्यूरो)। मुस्लिम समाज के लोगों ने गुरुवार को शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान निजाम अहमद उर्फ बब्बन, बहार मिंया, चाहत रसूल, बसीम सैफी, साजिद, परवेज, फरहान खां आदि मौजूद रहे।