फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच शुरू

Wed, 30 Sep 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला पंचायत के नमांकन पत्रों की जांच कलक्ट्रेट परिसर पर की जा रही है। जबकि क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों की जांच सोरों व सहावर विकास क्षेत्र कार्यालय पर हो रही है। गुरुवार को भी जांच का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के लिए दाखिल होने वाले नामांकन पत्रों की जांच के लिए दो दिन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पहले चरण में जिला पंचायत के लिए 140 नामांकन पत्र दाखिल हुए है। जबकि सोरों में क्षेत्र पंचायत के लिए 354 एवं सहावर में क्षेत्र पंचायत के लिए 299 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इन नामांकन पत्रों की जांच संबंधित आरओ व एआरओ द्वारा की जा रही है। नामांकन पत्रों की जांच को लेकर प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधि डेरा डाले रहे। जिससे यदि कोई त्रुटि हो तो उसमें सुधार किया जा सके। जांच का कार्य देर सांय तक चलता रहा। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कर्णवीर सक्सेना ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का कार्य गुरुवार को भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें