फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित विधायकों ने ऐसे बिताया पहला दिन

Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
होली खेलते जनप्रत‌िननिध‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नवनिर्वाचित विधायकों और उनके समर्थकों का पहला दिन जीत के जश्न के नाम रहा। हालांकि किसी ने घर में हवन पूजन किया, तो किसी ने समर्थकाें संग गुलाल उड़ाया। जूलूस निकाल कर गुलाल से माननीयों ने जनता संग होली भी खेली।
विज्ञापन

एटा सदर सीट से चुने गए नवनिर्वाचित विधायक विपिन वर्मा डेविड ने रविवार सुबह पूजा अर्चना की। फिर घर में जुटे समर्थकाें संग मंत्रणा की। इसके बाद जब अन्य समर्थक जुट गए, तो गुलाल उड़ाते हुए उनके साथ होली भी खेली।
मारहरा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने परिवार के साथ नई बस्ती स्थित अपने घर में परिवार के साथ हवन पूजन किया। इसके बाद क्षेत्र से मिलने आए समर्थकों के साथ चर्चा की। वीरेंद्र ने गुलाल तो नहीं उड़ाया, लेकिन परिवार के साथ पूरा दिन बिताया। बोले दो महीने बाद परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिला है।
विज्ञापन

जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने मतगणना के बाद रविवार को पहले के दिन की शुरूआत पूजा से की। इसके बाद समर्थकों के साथ शहर मे जुलूस निकालते हुए जमकर गुलाल उड़ाया।
अलीगंज के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर शनिवार देर रात तक शहर में घूम कर लोगों से मिलते रहे। रविवार की भोर चार बजे दिल्ली रवाना हो गए। ऐसे में रविवार सुबह उनसे मिलने आए समर्थक मायूस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें