फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पराली के ढेर में लगी आग से पशुओं का चारा भी जला

Wed, 12 Nov 2025 09:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव तिरखा में पराली में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव नगला तिरखा में पराली के ढेर में आग लग गई। पशुओं का चारा जलने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन

नगला तिरखा में बुधवार की दोपहर को खेत में रखे पराली के ढेर में आग लग गई। सूखी पराली से आग की लपटों को उठता देख गांव में भगदड़ मच गई। आस-पास पानी की व्यवस्था न होने पर लोग धूल डालकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। साथ ही पानी की व्यवस्था की गई लेकिन आग बुझने की बजाए बढ़ती जा रही थी।
आग का रौद्र रूप देखकर गांव के लोग घबरा गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मचारी बमुश्किल आग पर काबू पा सके। आग से पशुओं का चारा जलकर राख हो गया। चारा जलने से किसानों को बड़ी हानि हुई है। किसानों की शिकायत पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर आर्थिक मदद को रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें