फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल में फाल्ट से घर में लगी आग, महिला की मौत

Sat, 18 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव चीथरा में एक घर के  ऊपर से जा रही केबल में फाल्ट आने से घर में आग लग गई। आग लगने से घर में सो रही महिला की मौत हो गई वहीं घर में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




महिला साधना (25) अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रही थी। तभी घर के ऊपर से जा रही बिजली केबल में तेज आवाज के साथ फाल्ट हो गया। फाल्ट के साथ ही घर में आग लग गई। आग लगने से घर में सो रही महिला साधना भी आग की चपेट में आ गई। महिला को आग की लपटों में घिरा देख नीचे कमरे में सो रहे जेठ पप्पू ने चीखपुकार मचा दी। आवाज सुन पति ओमप्रकाश और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन आग की लपटों में बुरी तरह झुलसने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें