फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 28 दिन बाद दर्ज हो सकी घर में घुसकर हमले की प्राथमिकी

Fri, 28 Nov 2025 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमों के मजरा खेरिया में 4 नवंबर की शाम को घर में घुसकर हमले की प्राथमिकी 28 दिन बाद दर्ज हो सकी है। इसमें चार महिलाओं समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़ित रामेश्वर ने बताया उसके पड़ोस में ओमप्रकाश और विद्याराम रहते हैं जो उसके परिवार के हैं। हमेशा उनको झूठे मामले में फंसाने की योजना बनाना, घर से बाहर निकलने पर अभद्र टिप्पणी करना इनकी आदत में है। 4 नवंबर की शाम को वह अपने घर पर था तभी गौरव, विद्याराम, ओमप्रकाश, विजय, राजवीर, रघुवीर, हेमलता, रजनी, मिथलेश, राधा घर में घुसकर पिटाई करने लगे।
शोर मचाने पर पथराव शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस के पहुंचने पर यह लोग शांत हुए। पीड़ित रामेश्वर ने बताया कि पुलिस के मामला शांत कराने पर उसने तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें