जिले की तीन विधानसभा सीट के लिए शनिवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। प्रशासन ने इसकी सारी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। 9.65 लाख मतदाताओं वाले कासगंज जिले में इस बार कुल 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके लिए कुल 1102 बूथ बनाए गए हैं।
जनपद में तीन विधान सभा क्षेत्र कासगंज, पटियाली, अमांपुर है। इन तीनों सीटों पर कुल 32 प्रत्याशी इस बार विधायक बनने को मैदान में है। इनमें सबसे ज्यादा 12 प्रत्याशी पटियाली में हैं। जबकि अमांपुर, कासगंज में 10-10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए कड़ी मशक्कत की है। उन्होंने जनता को अपने वादों, इरादों से कितना लुभाया है। इसका फल जनपद के 965862 मतदाता शनिवार को ईवीएम में बंद कर देंगे। जिले में 525934 पुरुष व 459896 महिला मतदाता हैं। वहीं 13392 मतदाता पहली बार अपना वोट डालेंगे, तो जनपद में 18 से 39 साल के बीच के युवा मतदाताओं की संख्या 505792 है।
यह रहेगी व्यवस्थाएं
सुबह 6 बजे से 7 बजे तक होगा मॉक पोल
सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता डाल सकेंगे वोट
प्रत्येक मतदान बूथ पर बनेंगे फैंसी लेटर सेंटर
विकलांग मतदाता बाहुल्य बूथ पर रहेगी व्हील चेयर
34 केंद्रों पर की गई है जेनरेटर की व्यवस्था
विधान सभा बार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा बार आंकड़े
क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता युवा मतदाता पहली बार बने मतदाता
कासगंज 187783 157662 181071 5172
अमापुर 159144 133504 152443 4147
पटियाली 179007 148730 171678 4073
ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
कासगंज विधान सभा
देवेंद्र राजपूत भाजपा
हशरत उल्ला शेरवानी सपा
अजय चतुर्वेदी बसपा
सुधीर पप्पू यादव महान दल
अनिल कुमार राष्ट्रवादी आमजन पार्टी
कुल्दीप पांडेय राष्ट्रवादी प्रताप सेना
अर्चना निर्दलीय
प्रीती मिश्रा निर्दलीय
नरेद्र कुमार निर्दलीय
पदम सिंह निर्दलीय
अमापुर
देवेद्र प्रताप भाजपा
वीरेद्र सोलंकी सपा
देव प्रकाश बसपा
राहुल पांडे महानदल
सालिक राम कम्युनिष्ट पार्टी
दुष्यंत शिवसेना
धीरेद्र तोमर जनअधिकार पार्टी
चंद्रशेखरमानव हित पार्टी
मुन्नालाल निर्दलीय
अरुण कुमार, निर्दलीय
पटियाली
किरन यादव सपा
ममतेश भाजपा
धीरेद्र वहादुर बसपा
श्याम सुंदर महानदल
विनय मिश्रा भारतीय शक्ति चेतन पार्टी
पूरन सिंह मानव हित पाटी
देवेंद्र पीस पाटी
मोहर सिंह रिपब्लिक पार्टी
विपिन निर्दलीय
धीरेंद्र निर्दलीय
श्रीकुमार निर्दलीय
अशोक मिश्र निर्दलीय