95 ग्राम पंचायत सदस्य उपचुनाव में रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। 59.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा में संबंधित विकास खंडों में सुरक्षित रखवा दिया।
24 ग्राम पंचायतों के 95 वार्डों को 195 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इन ग्राम पंचायतों में 14036 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। जनपद के कासगंज में जखेरा महेशपुर, कुरामई, तिलसई कला, सलेमपुर पिरोंदा, सोरों में खडिय़ा, श्यामसर, बनूपुरा पुख्ता, गंगागढ़, सिढ़पुरा में खरगातीपुर, देहली बुजुर्ग, मगथरा, चांदपुर मेमड़ा, सिकहरा, सींगपुर, पिलखुनी, समोठी, अमांपुर में सिकंद्राबाद, भिड़ौल बुजुर्ग, भड़ेरी, सुजरई, नगला कुंदन, नौगांव, पटियाली में रुस्तमपुर, गंजडुंडवारा में म्यूनी में वोट डाले गए। मतदान को मतदाताओं में अधिक उत्साह नहीं रहा। एक दो कर मतदाता अपने मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंच रहे थे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस की मोबाइल गाड़ियां मतदान केंद्रों पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी लेती रहीं। मतदान समाप्त होने तक 59.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षा में रख दिया गया। अब 23 फरवरी को उपचुनाव की मतगणना होगी।