रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षार्थियों को विदाई दी गई।
शिक्षक एसएस भदौरिया, अनुपम दुबे ने भी बोर्ड परीक्षार्थियों को आशीर्वाद दिया। परिसर स्थित शिव मंदिर पर आयोजित समारोह में कक्षा नौ के छात्रों ने सीनियर्स को तिलक कर शुभकामनाएं दीं। सफल लेखन के लिए एक-एक पेन भी भेंट किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर बड़े भाइयों को सफल परीक्षा की शुभकामनाएं दीं। मिष्ठान वितरण भी किया गया। उपस्थित लोगों में आलोक शर्मा, पंकज सोलंकी, संदीप यादव, प्रभात दीक्षित, गीता देवी, दीप्ती यादव, अमृता यादव, पूजा वर्मा मौजूद थे।