फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पंचायत में उठाई समस्याएं

Mon, 15 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को हुई पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याएं उठाईं। पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कदीरउल्हा ने कहा कि सरकार के योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। किसानों को बीजों का अनुदान शीघ्र दिया जाए। क्रेडिट कार्ड बनवाने में किसानों को दिक्कत हो रही है। उनसे सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। गांवों के विधवा, वृद्ध और विकलांग पेंशन के पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। राशन का वितरण भी गांवों में पात्रों को नहीं मिल पाता है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा यदि किसानों की समस्याओं का हल नहीं किया जाता है तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष मिहीलाल, खेमकरन सिंह, नसीर खां, ज्ञान सिंह कश्यप, नेमसिंह, गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें