फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरों/सहावर/पटियाली/अमांपुर/सिढ़पुरा/गंजडुंडवारा। रविवार दोपहर को बारिश का इंतजार खत्म हो गया। बादल छाते ही पहले बूंदाबंादी हुई और फिर देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। किसानों के चेहरे भी खिल उठे। शहर मुख्यालय और कस्बों में तो झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में रिमझिम फुहार होती रही। बारिश से मक्का, बाजरा, धान, गन्ना की फसलें झुलस रहीं थीं। सूखे जैसे हालात थे, लेकिन रविवार को बारिश के बाद फसलों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन

बारिश के साथ ही शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी बाधित हो गई। जिससे लोगों को काफी दिकक्तें हो गई। लोगों को पानी आदि की समस्या का सामना करना पड़ा। विभागीय लापरवाही पर लोगों में आक्रोश देखा गया। शहर के बिलराम गेट, तहसील रोड, गली बोहरान, मीना बाजार, गली पचौरियान, गली अमीनुददीन, मनौटा गली सहित अन्य बस्तियों में बिजली का संकट गहरा गया, लेकिन विभाग देर शाम तक बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं कर सका। गली बोहरान निवासी हरिओम माहेश्वरी ने बताया कि दोपहर लगभग 1 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जो देर शाम तक सुचारू नहीं हो सकी है। गली अमीनुदुदीन निवासी सेफाली ने बताया कि उनके क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दोपहर लगभग 3 बजे गई थी, जो देर शाम तक नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें