फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चार दिन में भी नहीं हटाया गया मकान पर गिरा बिजली का खंभा

Fri, 01 Aug 2025 06:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर के मोहल्ला महावीरगंज में चार दिन पहले जर्जर बिजली का खंभा एक मकान पर गिर गया। अब तक इसे हटाकर नया खंभा नही लगाया गया है। इसमें आपूर्ति चालू होने से मकान में करंट आने से परिवार के लोग परेशान है।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में विद्युत निगम की इस लापरवाही से मोहल्ले के लोगों में रोष है। खंभा के विपरीत दिशा में गिरने से गली में आवागमन भी बाधित है। करंट के डर से लोग इस गली से गुजरने से बच रहे हैं। मकान में करंट आने से रामवीर का परिवार तनाव में है। घर के अंदर की दीवारों में करंट आने पर परिवार के सदस्य कुछ भी छूने से कतरा रहे हैं।
सुरेश चंद्र, महावीर सिंह, सोनपाल, विकास, अंकुर, मुकेश आदि ने बताया कि अनेक बार बिजली घर पर संपर्क कर खंभा बदलने को शिकायत कर चुके हैं। इस पर भी टूटा बिजली का खंभा नहीं बदला जा सका है। विद्युत निगम के एसडीओ अजीत उपाध्याय ने बताया कि जेई को टूटे खंभे को बदलने को कहा गया है। जल्द ही बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें