फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड करने तीन घंटे देर से पहुंचे डाक्टर, मरीजों ने किया हंगामा

विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाहर बैठी महिला मरीज। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह 11 बजे तक अल्ट्रासाउंड नहीं किए गए। जबकि सुबह 7.30 बजे से ही मरीज व तीमारदार पहुंच गए थे। साढे तीन घंटे तक इंतजार करते-करते लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सीएमएस के चैंबर में घुस गए। बाद में डॉक्टर को बुलाकर अल्ट्रासाउंड शुरू कराए गए।
विज्ञापन

वीरांगना अबंतीवाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड का समय सुबह 8 बजे से निर्धारित है। लेकिन शुक्रवार को 11 बजे तक रेडियोलॉजिस्ट नहीं पहुंचे। चिकित्सक के न पहुंचने पर मरीज व तीमारदारों का गुस्सा फूट गया। 50-60 मरीज मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल के दफ्तर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी और महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार के पास भेज दिया गया। मरीज व तीमारदार काफी देर तक हंगामा करते रहे। तब सीएमएस ने रेडियोलॉजिस्ट को फोन करके बुलाया। इसके बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट की तबीयत खराब थी, इसकी वजह से नहीं आए थे। मरीजों ने हंगामा किया तो मजबूरी में बुलाना पड़ा। चिकित्सक हैं बीमार भी हो सकते हैं।
डॉ. अशोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें