फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पांच जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया जनपद

Sat, 07 Nov 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिवाली पर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जनपद को 5 जोन और 18 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल अधिकारी के रूप में एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं, सेक्टर स्तर पर भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

त्योहार पर बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिला पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगी और जरूरत पड़ने पर महिलाओं की मदद करेंगी।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी तैनात की गई हैं। ये टीमें किसी भी आपात स्थिति या सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। बाजारों में पैदल गश्त के साथ प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि दिवाली का त्योहार लोग बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मना सकें।




दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को पांच जोन में बांटा गया है। जरूरत के अनुसार शहर से लेकर कस्बों तक फोर्स लगाई गई है। लोगों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से त्योहार मनाने की अपील है। - डॉ. इलामारन जि., एसएसपी एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें