नगर में गुरुवार सुबह साईं पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सुबह मंदिर से शुरू हुई पालकी पूरे शहर से होकर गुजरी। भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया।
शोभायात्रा नन्नूमल चौराहे स्थित मंदिर से बैंडबाजों के साथ शुरू हुई। बाद में ठंडी सड़क होते हुए जीटी रोड, निधौली रोड, वनगांव होते हुए पुन साईं मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भक्त बैंडबाजों की धुन पर थिरकते हुए जा रहे थे। वही भक्त साईं की जय-जय कार के नारे लगा रहे थे। पालकी लेकर चल रहे भक्तों में उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी थिरकते दिखाई दिए। राहुल, कल्लू , सागर, चित्रक कुलश्रेष्ठ, नरेश, सचिन, अतुल, विष्णु ,शिवम, राजा वर्मा आदि मौजूद रहे।