फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोकामना पूर्ण करने वाला है श्री कैलाश महादेव मंदिर

Thu, 21 Jul 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
मनोकामना पूर्ण करने वाला है श्री कैलाश महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भक्तों की झोली भरने वाले कैलाश महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। श्रावण माह में मेले जैसा माहौल रहेगा। पवित्र माह में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए हजारों भक्त दूसरे प्रांतों से भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

डेढ़ सौ साल पुराने श्री कैलाश महादेव मंदिर जिले का सबसे ऊंचा शिवालय है। 190 फुट ऊंचे शिखर वाले मंदिर का गर्भगृह सौ फुट ऊंचा ही नहीं ठोस भी है। मान्यता के अनुसार तत्कालीन राजा राय बहादुर दिलसुख राव ने राज्य की खुशहाली एवं प्रजा को कष्ट से दूर रखने के लिए मंदिर का निर्माण कराया था। श्रेष्ठ पंडितों एवं ज्योतिषी सलाह पर भगवान शिव की चौमुखी प्रतिमा की परंपरागत तरीके से लंबे अनुष्ठानों के बाद प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। किवंदती के अनुसार चौमुखी शिवलिंग कवच बनकर चारों दिशाओं से भक्तों की रक्षा करती है।

नीचे से मंदिर की ऊंचाई देख कर डरने वाले शिथिल बुजुर्ग भी भगवान भोले की शरण में दस्तक देना नहीं भूलते। सैकड़ों भक्त जहां प्रतिदिन पूजा अर्चना करने आते हैं, वहीं सोमवार को भक्तों की संख्या बढ़ जाती है। श्रावण माह में यहां लाखों लोग जलाभिषेक कर मनौती मांगते हैं। श्रावण माह में रुद्राभिषेक, ग्रहों की शांति, काल सर्पयोग एवं महामृत्युंज जाप करवाने वालों की लंबी लाइन रहती है।
विज्ञापन


मनोकामना पूर्ण करने वाले इस शिवालय में श्रद्धालुओं के कष्ट ही दूर नहीं होते खुशियां भी मिलती हैं। मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश भर से लोगों को मानसिक शांति एवं कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन

सुबोध वर्मा, श्रद्धालु
दर्शन करने मात्र से ही सभी मनोकामना पूरी हो जाती हैं। यहां आकर बहुत ही सुख मिलता है।
यश कुमार सक्सेना, श्रद्धालु

डेढ़ सौ साल पुरानी सिद्धस्थली कैलाश महादेव मंदिर पर विश्वास करने वाले भक्तजन निराश नहीं होते। गर्भगृह में भक्तों मानसिक कष्टों से दूर हो जाते हैं।
पंडित धीरेंद्र कुमार झा, प्रमुख महंत श्री कैलाश महादेव मंदिर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें