फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत पर हंगामा

Sun, 10 Jul 2016 11:09 PM IST
एटा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी समारोह से वापस लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर रख हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम एवं सीओ के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। वहीं बसपा नेता ने भी मृतक के परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना अकराबाद निवासी रामप्रकाश (35) अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ खोजापुर उर्फ सिकन्दरपुर मढ़ी में साली के शादी समारोह में शिरकत कर घर जाने के लिए मुढ़ई प्रहलाद नगर में बस का इंतजार कर रहा था। बस में आने में देरी होने पर शौच लिए चला गया। वापस आते समय जलेसर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही खोजापुर के ग्रामीण और महिलाएं सड़क पर पहुंच गई और शव सड़क पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान गुस्साए लोगों ने बुग्गी और कांटे डाल कर सड़क पर जाम लगा दिया। चार घंटे तक जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। वहीं जाम की सूचना पर बसपा नेता पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए ग्रामीणों से जाम खोलने का अनुरोध किया। एसडीएम रामदास, सीओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह के मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर भी ग्रामीणों जाम खोला।

बिलखते रहे बच्चे
जलेसर। हादसे में रामप्रकाश की मौत से बाद पत्नी नीलम, दो बेटियां एवं इकलौता बेटा बिलख-बिलख कर रोते रहे। पुलिसकर्मी युवक का शव उठाने की कोशिश की तो पुत्र और पुत्रियों के साथ ग्रामीण भी मारपीट पर उतारू हो जाते। मृतक के भाई के आने पर पुलिस ने बामुश्किल शव पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन



सड़क हादसों में पांच घायल
एटा/पटियाली(ब्यूरो)। शनिवार शाम निधौलीकलां के गांव दयारामपुर निवासी हरीश अपने साथी प्रशांत के साथ टेंपो से वापस लौट रहे थे। देरशाम पिलुआ के गांव उमरायपुर के पास टेंपो पलट गया, जिससे टेंपो सवार दोनों घायल हो गये। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार शाम निधौली खुर्द के पास दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार संदीप, उसकी पत्नी विनीता निवासी रामनगर रिजोर, रजनी पत्नी कुंवरपाल निवासी मलावन घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना सिकंदरपुरवैश्य के ग्राम उस्मानपुर निवासी 20 वर्षींय घनश्याम पुत्र लालाराम व 22 वर्षींय जयवीर पुत्र लालमन बाइक से गांव वापस आ रहे थे।  ग्राम लधोली -रनेठी के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी ,जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

सड़क दुर्घटना में उपनिरीक्षक गंभीर घायल
कासगंज(ब्यूरो)। कासगंज-एटा मार्ग पर रविवार को अपराह्न उपनिरीक्षक की बाइक से नीलगाय टकरा गई, जिससे ढोलना थाने में तैनात बाइक सवार उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह(47) घायल हो गए। बताया गया कि वह छुट्टी पर घर एटा जा रहे थे। तभी कुरामई के समीप खेतों में नीलगाय दौड़ती हुई सड़क पर आई और बाइक से टकरा गई, जिससे उपनिरीक्षक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर सीओ शबीह हैदर, ढोलना के थाना प्रभारी एवं कासगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। घायल उपनिरीक्षक को अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें गंभीरावस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
ट्रक की चपेट में सीओ सदर की कार
 शनिवार रात बाबूगंज बाजार के पास सीओ सदर की गाड़ी तथा ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर के लिए जाम लग गया है।  
शनिवार रात सीओ सदर डीएस गर्ब्याल गाड़ी से अपने आवास पर जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे बाबूगंज के पास पहुंचते हर उनकी कार ट्रक की चपेट में आ गई। दुर्घटना में कार के शीशे टूट गए, लेकिन कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक एवं चालक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें