फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए ताजिए

Wed, 17 Jul 2024 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में मुस्लिम समुदाय ने मुहर्रम को गमगीन माहौल में मनाया। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन की याद में मातम मनाया गया। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रखे गए ताजियों का दीदार करने देर रात तक लोग पहुंचते रहे। इसके बाद गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

ताजियों को लेकर समाज के युवा वर्ग ने मातम मनाते हुए करतब पेश किए। खुदा से इबादत और जियारत कर दुआ मांगी। शहर के होली मुहल्ला, रैवाडी मुहल्ला, पटियाली गेट, मारहरा गेट, किदवई नगर आदि स्थानों पर ताजिए रखे गए। इन स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई। सुरक्षा के भी चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए थे। शहर में ताजियों वाले स्थानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी चौकसी बरती गई।
जगह-जगह पुलिस व पीएसी की सशस्त्र टुकड़ियां तैनात रहीं। इसके अलावा पुलिस के वाहन अलग से पेट्रोलिंग करते रहे। हजारों लोगों ने आकर्षक ताजियों का दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें