फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 25 मिनट तक चला मुकाबला, बराबरी पर छूटी अंतिम कुश्ती

Sun, 20 Sep 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। नगला घुमरिया में रविवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। एटा समेत आसपास के जिलों से आए पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। दर्जनों कुश्तियों में पहलवानों ने दांव-पेंच आजमाए। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। अंतिम कुश्ती 25 मिनट चली और बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

पहली कुश्ती ब्लॉक क्षेत्र के मनु और ऋषभ के बीच हुई। इसमें मनु ने जीत दर्ज की। इसके बाद पहलवानों के बीच कई मुकाबले कराए गए। हर कुश्ती के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल की अंतिम कुश्ती गांव अगसौली थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस निवासी अरविंद यादव और अजीत के बीच हुई। दोनों के बीच करीब 25 मिनट तक मुकाबला चला। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए कई दांव लगाए, लेकिन कोई निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। अंत में कुश्ती बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
कुश्तियों में रेफरी की भूमिका साधू सिंह, शेर सिंह और मान सिंह ने निभाई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विक्रांत यादव, जिला उपाध्यक्ष जसवीर सिंह यादव और जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव का आयोजकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। आयोजक संदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से दंगल कराया गया। इस दौरान विकास यादव, देवेश कुमार, वीर प्रकाश, राजू, बंटू और शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें