फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

Sat, 11 Apr 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अगरईया स्थित नगला चुन्नी के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया जिसमें  अजीत (30) दिनेश कुमार (28) की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन




थाना नयागांव के गांव रजपुरा निवासी करन सिंह की बहन की शादी होने वाली है। शुक्रवार को वह एटा में बाइक लेने जीजा अजीत कुमार निवासी सउआपुर सकीट के साथ आया था। रात होने पर वह जीजा के घर रुक गया। शनिवार सुबह अजीत बाइक लेकर साले करन के साथ गांव जा रहा था। दूसरी ओर फर्रुखाबाद थाना शमसाबाद के गांव मदनपुर निवासी दिनेश भी जैथरा से अलीगंज जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे गांव अगरईया स्थित नगला चुन्नी के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार अजीत और दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि करन सिंह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसा ओवरटेक के चक्कर में हुआ है। घटना के दौरान दोनों बाइक भिड़ गई थीं। बाइक चलाने वाले हेलमेट भी नहीं पहने थे।
 


स्वास्थ्य विभाग बना बेरहम
घटना के बाद दोनों युवकों के शव स्वास्थ्य केंद्र लाए गए। बताते हैं कि चिकित्सक ने पुलिस को पहले तो शव वहां नहीं रखने दिए बाद में लोगों के कहने के बाद शव केंद्र में रखवाए गए। उसके बाद चिकित्सक ने थानाध्यक्ष को फोन कर शव हटाने की बात कही, थानाध्यक्ष ने चिकित्सक को समझाया। इससे नाराज चिकित्सक ने घायल युवक का मेडिकल नहीं किया।
विज्ञापन




डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल
तेजगति से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को आगरा रेफर किया है।
मोहल्ला किदवई नगर निवासी राशिद अपने साथी अरविंद निवासी मानपुर, बबलू निवासी कुठिला कोतवाली देहात के साथ शनिवार सुबह कार से आगरा से एटा लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे कोतवाली देहात स्थित गांव कमसान के पास डिवाइडर से कार टकरा गई। कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राशिद की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें