फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्द हुई हवा तो बढ़ गया जोड़ो में दर्द

Fri, 27 Dec 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्द हवा की वजह से जोड़ों के दर्द सहित गठिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में आने वाले मरीजों में ज्यादातर मरीज गठिया, जोड़ों के दर्द और कमर दर्द की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में अधिक संख्या महिलाओं और बुजुर्गों की है। शुक्रवार को इस तरह के 132 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के मुताबिक उपचार के लिए आने वाले मरीजों में 50 प्रतिशत से अधिक संख्या गठिया, जोड़ों और कमर दर्द की की है। शुक्रवार को इलाज के लिए 245 मरीज पहुंचे। इनमें से 132 मरीज गठिया और जोड़ों में दर्द से पीड़ित थे। चिकित्सक ईशान अहमद ने बताया कि गठिया की वजह से सर्दी के मौसम में जोड़ों में सूजन आ जाती है। इसके चलते मरीजों को असहनीय दर्द होता है।
गठिया के कारण जोड़ों में मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे कम होने लगती है, इस वजह से हड्डियां आपस में एक-दूसरे से घिसने या रगड़ने लगती हैं। इसके अलावा बुजुर्ग सहित अन्य लोग पुरानी चोट व जोड़ों के दर्द के आ रहे है। सर्दी लगने से लोगों में कमर दर्द की समस्या भी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह करें बचाव
- शरीर ढक कर रखें।
- नियमित योग व व्यायाम करें।
- तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
- संतुलित और पोषणयुक्त भोजन करें।
- गुनगुना पानी पीएं
- दर्द होने पर गुनगुने पानी से सिकाई करें।
- दर्द बढ़ने पर चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें