फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध संबंध में की गई थी क्लीनिक संचालक की हत्या

Sat, 19 Aug 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे गांव असरौली निवासी प्रधान छोटे लाल के खेत पर लगे सबमर्सिबल पंप की कुंडी में 14 अगस्त की सुबह शव मिला था। बाद में इसकी पहचान क्लीनिक संचालक फार्मासिस्ट विजय बाबू निवासी असरौली के रूप में हुई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध के चलते हत्या की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन



एएसपी क्राइम विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली देहात में 14 अगस्त को विजय के पिता केशव निवासी ग्राम हिम्मतपुर सई थाना व जिला कासगंज हाल निवासी ग्राम असरौली थाना कोतवाली देहात ने हत्या की रिपोर्ट वीरेश निवासी कसैटी के खिलाफ दर्ज कराई थी। आरोपी को थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह व चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार ने शनिवार की सुबह 9.45 बजे मारहरा रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी ने बताया कि विजय गांव कसैटी मोड़ के पास क्लीनिक खोलकर मरहम पट्टी, इंजेक्शन आदि लगाने का कार्य करता था। आरोपी की मां का ऑपरेशन हुआ था, मरहम पट्टी करने व इंजेक्शन लगाने अक्सर वीरेश के घर आता था। इस दौरान विजय के मधुर संबंध वीरेश की पत्नी से हो गए थे। इस बात को लेकर पत्नी से कई बार झगड़ा हुआ था। दोनों के आपत्तिजनक फोटो वीरेश के फोन में देख लिए थे। इससे पहले दोनों आपस में बैठकर शराब भी पीते थे। विजय को भरोसे में लेकर वीरेश उसे छोटे लाल के नलकूप पर लेकर गया। यहां पर ही पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को पानी की कुंडी में डालकर फरार हो गया था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें