फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में बारिश से शहर हुआ जलमग्न

विज्ञापन
आगरा रोड पर बारिश के भरे पानी से निकलते वाहन ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। रविवार को दोपहर में हुई बारिश से शहर जलमग्न हो गया। कई गली, मोहल्लों सहित मुख्य मार्गों पर भी जलभराव हो गया। बरसात होने पर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि दो घंटे की विद्युत कटौती ने परेशानी खड़ी की। रविवार को जिले में सुबह से ही लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। हवा न चलने की वजह से पसीने से तर-बतर हो रहे थे। करीब 11:30 बजे आसमान में काले बादल छा गए। करीब आधा घंटे बाद दोपहर 12 बजे बारिश होने लगी। आधे घंटे की बारिश से शहर के जीटी रोड समेत अन्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

वहीं नगला पोता, इस्लाम नगर, वाल्मीकि बस्ती, किदवई नगर आदि मोहल्लों में नाले ओवरफ्लो हो गए। जिससे वहां पानी भर गया। शहर के घंटाघर, हाथी गेट, गांधी मार्केट, सब्जी मंडी में भी जलभराव हो गया। जिससे ग्राहकों व राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। उधर बारिश होते ही शहर में बिजली गुल हो गई। एक दर्जन से अधिक जगहों पर फॉल्ट की समस्याएं आईं। जिसे ठीक करने के लिए विद्युत निगम को लाइन काटनी पड़ी। दोपहर दो बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित हो सकी।
किसानों के लिए अमृत समान बारिश
जिले में अधिकांश किसानों द्वारा धान की फसल की गई है। जिसमें सिंचाई की जरूरत है। बारिश होने से किसानों का सिंचाई करने का खर्चा बच गया। किसान मानपाल, विजयपाल, रवींद्र सिंह आदि का कहना है कि यह बारिश फसल के लिए अमृत समान है। धान की फसल से काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें