फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश ने शहर को किया जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अलीगंज/सकीट/पिलुआ/जलेसर/मारहरा/राजा का रामपुर। शहर में दोपहर 1.45 बजे से जोरदार बारिश शुरू हुई। कुल आधे घंटे की बारिश में पूरे शहर में जलभराव हो गया। सड़कें, गलियां, बाजारों के अलावा घरों-दुकानों के अंदर तक पानी भर गया। कई इलाकों से शाम तक पानी निकल पाया। इससे पालिका के नाला सफाई कार्य की पोल खुल गई। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में भी जमकर पानी बरसा और लोगों को गर्मी से राहत के साथ ही जलभराव, कीचड़ जैसी समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद धूल भरी आंधी चली और बड़ी-बड़ी बूंदों के साथ बरसात शुरू हो गई। चंद मिनटों में झमाझम बारिश होने लगी। सड़कों पर निकलने वाले लोग जहां के तहां ठहर गए। आधे घंटे बारिश के बाद शहर की सूरत बदल गई। हाथी गेट, गांधी मार्केट, घंटाघर, बाबूगंज आदि में जलभराव हो गया। वहीं जीटी रोड स्थित मस्जिद के पास बनी दुकानों में नाली का पानी भर गया। रेवाड़ी मोहल्ला में नाला चोक होने की वजह से पानी गली तक भर गया। पता ही नहीं लग रहा था कि गली कहां है और नाला कहां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें