फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूसरे चरण में पीएमश्री योजना में 35 विद्यालयों की भेजी जाएगी सूची

Thu, 07 Sep 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा।। जिले में पीएमश्री योजना के तहत पहले चरण में 11 स्कूल संवारे जाएंगे। हालांकि इसके लिए अभी बजट भी जारी नहीं हुआ है, लेकिन दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें 35 विद्यालयों के नाम भेजे जाएंगे। विभाग की ओर से निर्धारित मानकों पर उनका चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1691 परिषदीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। पीएमश्री योजना के पहले चरण में 11 का चयन हो चुका है। इन स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2022 के अनुरूप कौशल विकास का केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही यहां पर स्मार्ट क्लास, आधुनिक डिजिटल लैब, खेलकूद की सुविधाएं आदि का बेहतर विकास किया जाएगा। उधर, दूसरे चरण के लिए स्कूलों की चयन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विभाग द्वारा इसके लिए आवेदन मांगे गए। जिले में 93 विद्यालयों ने आवेदन किए हैं। इन विद्यालयों का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों में भवन के साथ छात्र- छात्राओं की संख्या व शिक्षा की गुणवत्ता को देखा जाएगा। इसके बाद 35 विद्यालयों का चयन कर सूची शासन को भेजी जाएगी।
योजना का यह है उद्देश्य
चयनित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। पीएम श्री योजना का उद्देश्य है कि योजना के तहत पुराने स्कूलों को उच्चीकृत करने, स्कूली ढांचे को आधुनिक व सुंदर बनाने, कक्षाओं को स्मार्ट बनाने व खेल सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य किया जाए। प्रत्येक विद्यालय के निर्माण से पूर्व वहां पर किए जाने वाले कार्यों का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लाॅक से लिए जाएंगे 4-4 स्कूल
बीएसएस दिनेश कुमार ने बताया पीएमश्री योजना में दूसरे चरण के लिए आवेदन मांगे गए थे। जहां 93 विद्यालयों के आवेदन आए हैं। कहा कि प्रत्येक ब्लॉक से चार-चार व अर्बन क्षेत्र से तीन विद्यालयों को लिया जाएगा और सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें