फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ मौत का कारण, बिसरा सुरक्षित

Sun, 15 Feb 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला आवास-विकास कॉलोनी निवासी हेमंत मिश्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस वजह से बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इसको जांच के जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी आर्यन ने बताया कि पिता हेमंत मिश्रा का शव शनिवार की सुबह जैथरा थाना क्षेत्र में गांव अंगरईया के पास मिला था। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। आर्यन मिश्रा ने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया बिसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें