फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला को गोली लगने का मामला संदिग्ध, दोनों पक्षों के बयान उलझे

Wed, 15 Apr 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के गांव सौंहार में महिला को गोली लगने की घटना अब पेचीदा होती जा रही है। मामले में दोनों पक्षों के बयान एक-दूसरे से बिल्कुल भिन्न हैं इसके कारण पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घायल महिला माधुरी ने अपने पहले पति नीरज पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए घटना को संदिग्ध करार दिया है। उनका कहना है कि महिला की ओर से झूठा आरोप लगाकर गलत तरीके से फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूसरी ओर हायर सेंटर में भर्ती माधुरी की हालत में सुधार बताया जा रहा है, हालांकि वह अभी भी चिकित्सकों की निगरानी में हैं। परिजन ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामला प्रारंभिक रूप से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है क्योंकि दोनों पक्षों के बीच एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसी मुकदमे में महिला के वर्तमान पति देवदत्त का भी पक्ष शामिल है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने लाई जाएगी।

-

ओवरटेक पर विवाद, बस चालक को घेरकर पीटा
एटा। बस स्टैंड के पास ओवरटेक को लेकर बुधवार सुबह विवाद हो गया। जिसमें एक अनुबंधित बस चालक को आटो चालकों ने घेरकर पीट दिया। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है।
गांव नगला भवानी, थाना अवागढ़ निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। तभी बस स्टैंड के पास कुछ आटो चालकों ने उन्हें रोक लिया और ओवरटेक को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आटो चालकों ने उन्हें घेरकर मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित विनोद कुमार का आरोप है कि आटो चालकों ने जानबूझकर उन्हें रोककर हमला किया। कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें