फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज रफ्तार थी कार, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

विज्ञापन
अलीगंज में हादसे के बाद लगी भीड़ को हटवाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। एटा रोड पर गांव लड़सिया के पास कार की टक्कर से दो बाइक सवार समेत तीन लोगों की मौत की घटना से परिवारों में चीख-पुकार मची है। कार तेज गति पर थी इसे चला रहा किशोर का नियंत्रण खो बैठा था। बाइकों को टक्कर मारकर कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक किशोर की मौत हो गई। देर रात उनके पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं चल रही थी।
विज्ञापन

कार चला रहे रॉबिन के रिश्ते के बाबा अतर सिंह की यह कार थी। वह दिल्ली में रहते हैं। कार के टायर में हवा डलवाने की बात कहकर रॉबिन गाड़ी लेकर निकला था। उसके साथ रिश्ते का भतीजा अश्विनी (16) भी बैठ गया। प्रत्यक्षदर्शी आलोक सिंह, रवेंद्र ठाकुर ने बताया कि कार अलीगंज की ओर से तेज गति से आई। पहले उसने सैफ मोहम्मद की बाइक में टक्कर मारी। इसके बाद दूसरी बाइक पर बेटे के साथ जा रहीं सरोजनी देवी (54) और उनके बेटे बेटे भूपेंद्र का उड़ा दिया। टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर रोड पर गिरे। कार लहराती हुई पेड़ से जा टकराई। हादसे की आवाज सुनकर राहगीर बचाने को दौड़े।
घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। मोहम्मद सैफ, सरोजिनी देवी और अश्वनी की मौत हो गई। सरोजनी देवी बेटे साथ गमी में शामिल होने नगला किस जा रही थीं। उनके तीन बेटे हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। उनके पति गोपीचंद खेती करते हैं। वहीं अश्विनी के पिता भी दिल्ली में नौकरी करते हैं। अश्विनी के परिवार में तीन भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें