फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार स्वामी ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Sun, 12 Apr 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शनिवार को सुबह करीब 4ः30 बजे शहर के जीटी रोड स्थित रेलवे पुल पर बस व ट्रक की टक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर खड़ी कार के ऊपर पलट गया। इससे कार छतिग्रस्त हो गई। कार स्वामी ने ट्रक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रेलवे पुल पर शनिवार की सुबह हुए हादसे में थाना जैथरा के गांव महकिया निवासी अरविंद कुमार ने ट्रक संख्या यूपी 81ईटी 4992 के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बस संख्या यूपी 14एचटी 3780 में टक्कर मार दी। इससे उसकी मां श्यामा देवी समेत 12 लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर खड़ी उनकी कार पर पलट गया। इससे कार छतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें