राजकीय इंटर कालेज परिसर में आयोजित स्व. बृजपाल सिंह स्मृति पुस्तक मेले के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को पाठकों की भीड़ उमड़ी। तीन दिन में सात लाख रुपये से अधिक की पुस्तकों की बिक्री हुई।
अवकाश के चलते नौकरपेशा व विभिन्न विभागों के अधिकारी सपरिवार पहुंचे। युवाओं व छात्र-छात्राओं की सुबह से ही भीड़ रही। नवोदय विद्यालय, कुॅ मनोहर सिंह आवासीय विद्यालय, रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज, श्री राम आदर्श आवासीय इंटर कालेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भी पुस्तक मेले का लुत्फ लिया। वहीं सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एसपी क्राइम अनूप गुप्ता और आईजी भोपाल अंशुमान यादव भी सपरिवार पुस्तक मेले में पहुंचे। साहित्यकार प्रो. प्रेमीराम मिश्र, ब्लाक प्रमुख वजीर सिंह यादव, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, मेधाव्रत शास्त्री, डॉ रामनिवास यादव आदि प्रमुख हैं।
तीन दिन में सात लाख से अधिक की पुस्तकें बिकी। कुछ प्रकाशकों के पास तो मांग के बावजूद पुस्तकें नहीं बचीं। आयोजन समिति के संजीव कुमार, ज्ञानेंद्र रावत, किरन यादव, अनूप दुबे, राजीव यादव बॉबी आदि ने आयोजन की सफलता पर प्रशन्नता जताते हुए प्रकाशकों का आभार जताया।
मेले में फीचर फिल्में युवाओं की पसंद रहीं। बच्चों ने बाल साहित्य एवं बाल फिल्मों का जमकर लुत्फ लिया।