फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रिश्तों की खूबसूरती विश्वास से होती है

Thu, 12 Feb 2026 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वेलेंटाइन वीक के पांचवें दिन बुधवार को शहर में प्रेमी जोड़ों ने प्रॉमिस डे उत्साह व भावनात्मक रूप से मनाया। दिनभर शहर के पार्कों, कैफे और गिफ्ट शॉप्स में कपल्स की रौनक देखने को मिली। प्रेमी युगलों ने एक-दूसरे को चॉकलेट, गुलाब व उपहार देकर अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


प्रॉमिस डे के मौके पर आगरा रोड निवासी अनुज कुमार ने बताया कि सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति जानता है कि रिश्तों की खूबसूरती दिखावे या तामझाम से नहीं बल्कि उस विश्वास से मापी जाती है जो वक्त बदलने पर भी नहीं टूटता। कहा कि वेलेंटाइन वीक का पांचवां दिन केवल एक तारीख मात्र नहीं बल्कि दिल से किया गया वह संकल्प है जो दो लोगों के बीच अटूट पुल की तरह जुड़ाव पैदा करता है। प्रॉमिस डे हमें यह याद दिलाता है कि रिश्तों की असल मजबूती वादों की ईमानदारी में छिपी होती है।

शहर में दिनभर युवाओं में प्रॉमिस डे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कपल्स ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए यादगार तस्वीरें साझा की। दुकानों पर चॉकलेट, टेडी और गिफ्ट पैक्स की बिक्री में भी बढ़ोतरी रही। रात तक कई स्थानों पर रोमांटिक डिनर और छोटे आयोजनों के माध्यम से कपल्स ने इस खास दिन को यादगार बनाया।
विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक से दो दिन पहले 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इस दिन अपने प्रियजनों दोस्तों या परिवार वालों को प्यार से गले लगाकर अपनापन और भावनाओं को व्यक्त किया जाता है। हग तनाव कम करने व रिश्तों में नजदीकी बढ़ाने और आपसी भरोसा मजबूत करने का प्रतीक माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें