फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल, पुलिस बल रहा तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर अद्दा में ट्रैक्टर चढ़ाकर वृद्ध की हत्या किए जाने के बाद से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। गांव में पुलिसबल तैनात है। वहीं पुलिस की मौजूदगी में ही शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कराया गया। गांव ताजपुर अद्दा निवासी रामसेवक (74) की बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हत्यारोपितों के घर में आग भी लगी। जिसका आरोप मृतक पक्ष पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि लूटपाट की गई है। बृहस्पतिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में लाया गया, लेकिन रात की वजह से परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। शव को घर पर ही रख लिया। उधर, किसी भी तरह विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिसबल को गांव में तैनात रखा गया। पुलिसकर्मी गांव में गश्त भी करते रहे। शुक्रवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में अटैना घाट कंपिल में परिजनों द्वारा दाह संस्कार किया गया। वृद्ध को बड़े पुत्र अनेक सिंह ने मुखाग्नि दी।
अविवाहित बेटी रंजना दहाड़ें मारकर बिलखती और आरोपियों को कोसती रही। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अश्वनी कश्यप को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य आरोपी राहुल, आशीष और इनके पिता रामकिशोर उर्फ पप्पू फरार हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है। सीओ अलीगंज विक्रांत द्विवेदी का कहना है कि गांव में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और शांति है। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें