फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Sat, 06 Dec 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्ष गुरुकुल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 10 युवक युवतियां विवाह बंधन में बंध गए। शनिवार को वैदिक रीति से संपन्न दहेज रहित पाणिग्रहण में सैकड़ों बाराती भी शािमल हुए।
विज्ञापन


श्री देव कृष्ण भारत्योदय समिति द्वारा आयोजित दहेज रहित विवाह समारोह में आर्थिक कमजोर परिवारों के युवक युवतियों के विवाह संपन्न कराए गए। इसमें शहर के अलावा कासगंज, फर्रुखाबाद, फीरोजाबाद जनपदों के भी परिवार पहुंचे। मंत्रोंच्चारण के साथ विधि विधान से शुरू हुआ सामूहिक वैवाहिक आयोजन देखते ही बन रहा था।

 विवाह बंधन में बंधने वालों में जगत सिंह संग कमला देवी, लेखराज सिंह संग चंद्रकांत, राम लखन संग रेनू, श्रीकृष्ण संग कुमारी प्रमोद, हरि बाबू संग सीमा, संतोष संग नीलम, श्याम संग रेनू आदि थे।
विज्ञापन


उपस्थित आचार्य देवराज शास्त्री, मेधाव्रत शास्त्री, सदर विधायक आशीष यादव, अनिल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, प्रधानाचार्य डॉ राम निवास यादव आदि गणमान्य लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। समारोह में एसडीएम अजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी साहब सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें