फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस टेंपो की टक्कर में पांच लोग घायल

Tue, 03 Mar 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 अलीगंज रोड स्थित एक गांव के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे रोडवेज-टेंपो की भिड़ंत हो गई। इससे टैंपोे सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं मैक्स बाइक की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



गांव पवांस निवासी यशवीर गांव के ही अजय, बहादुर, राजीव, मलखान निवासी रफतपुर के साथ टेंपो से एटा आ रहे थे। अलीगंज रोड स्थित एक स्कूल के पास पीछे से रोडवेज ने टक्कर मार दी। टेंपो पलट गया, वहीं पांच लोग घायल हो गए। एकत्रित हुए ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव चमकरी के पास बाइक सवार तीन लोगों को मैक्स ने रौंद दिया जिससे योगेश, नवीन और राजकुमार निवासी कल्याणपुर थाना अवागढ़ घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें