फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पारा 40 पहुंचा, शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन

Sun, 21 Apr 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। धूप ने लोगों को झुलसाने का काम किया। इसकी वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। बाजारों की रौनक गायब रही। 26 अप्रैल को महीने का सबसे अधिक गर्म दिन रहेगा। जब तापमान 43 डिग्री पहुंचेगा।इस बार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है। इसका असर दिखाई देने लगा है, अप्रैल में अभी 10 दिन शेष है। लेकिन अभी से मई का एहसास करा दिया है। शनिवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, इसकी वजह से लोग गर्मी से परेशान नजर आए। तापमान बढ़ने से तमाम लोग घरों व दफ्तरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक अप्रैल माह में सबसे ज्यादा गर्म दिन 26 अप्रैल शुक्रवार को होगा। इस दिन आसमान पूरी तरह से साफ होगा और तेज धूप की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। इसका असर सामान्य जन-जीवन पर पड़ रहा है। लोगों को बचने के लिए उपाय करते रहने चाहिए ताकि लू का शिकार होने से बचा जा सका। माह का सबसे गर्म दिन 26 अप्रैल को रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें