फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा न्यूज: पाइप लाइन बिछाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग में किशोर की आंख में लगी गोली; गंभीर घायल

Sun, 20 Sep 2026 01:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पाइप लाइन बिछाने के विरोध पर दो पक्षों में टकराव हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें एक किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंख में गोली लगी है। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
आंख में गोली लगने से घायल किशोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा में धान की सिंचाई के लिए पाइप लाइन बिछाने को लेकर रविवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन देर रात दोनों पक्षों में फिर तनाव हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान घर से बाहर आए 14 वर्षीय आशू पुत्र नरेंद्र की आंख में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि अमित पुत्र हरिश्चंद्र ने अपने खेत में सिंचाई के लिए आरसी सेंटर से पाइप लाइन बिछाई थी। इसे लेकर जनडैल, सत्यराम, धीरज, मुरलीधर और ओमसरन समेत अन्य लोगों से रविवार शाम विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।

आरोप है कि रात करीब 12:30 बजे दूसरा पक्ष दोबारा हथियारों के साथ पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आशु घर से बाहर आया, तभी वह गोली की चपेट में आ गया। गोली आंख में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने शाम को मौके पर पहुंचकर विवाद शांत करा दिया था। रात में फायरिंग के दौरान किशोर के घायल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें