कासगंज। ग्राम इखौना में एक किशोर का शव घर में लटका मिला। शव देखते ही परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई। किशोर शादी समारोह से लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुनील (14) निवासी इखौना शुक्रवार की रात गांव में नत्थू सिंह के पुत्र की शादी कार्यक्रम में गया था। रात करीब 11 बजे अपने घर आकर घेर में सो गया। सुबह के लोगों ने उसका शव खूंटी पर मफलर के सहारे लटके देखा। सूचना पर आए परिवारीजनों रोने-चिल्लाने लगे। शव के पैर जमीन से टिके हुए थे और नाक से खून बह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
परिजनों ने किशोर की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ एके सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जांच होगी।