फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा-फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया है कि थाना अलीगंज क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अजय कुमार निवासी गांव ससोता दोषपुर को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी के पिता की ओर से शुक्रवार को दी गई तहरीर पर नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। एएसपी का कहना है कि पिता का आरोप है कि वह एक गोदाम पर चौकीदारी करता है।
15 दिन पहले तबियत खराब होने के कारण अपने पुत्र और पुत्री को गोदाम पर सोने के लिए भेज दिया था। तभी अजय ने रात में गोदाम पर आकर 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि नौ जुलाई को दोबारा घर में घुसकर पुत्री को दुष्कर्म करने के इरादे से खेतों की ओर खींचकर ले जाने लगा, शोर मचाने पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
दुष्कर्म का वांछित दबोचा
थाना अवागढ पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के मुकदमे में वांछित चल रहे विष्णु निवासी सैमरीताल थाना ताजगंज आगरा को एटा रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। अपहृत को महिला आरक्षी की मदद से पूर्व में ही सकुशल बरामद किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें