फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 6 वर्ष के मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

Sun, 02 Jun 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा में एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसके 6 वर्षीय भतीजे के साथ नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके चलते मासूम बालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

चाचा का आरोप है कि शनिवार दोपहर के समय उसके 6 वर्षीय भतीजे को गांव के ही तीन नाबालिग लड़के बहला-फुसलाकर ले गए। उससे कहा कि चलो गांव को बाहर चल रहे ट्यूबवेल पर नहाएंगे। वहां पहुंचने पर एक लड़का पास में ही खड़ी मक्का के खेत में मासूम को खींच ले गया और दुष्कर्म किया। जबकि अन्य दोनों लड़के पास में खड़े रहे। भतीजे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। यह देखकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी मिलने पर हम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गहनता के साथ घटना की जांच की जा रही है। वहीं सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी भी नाबालिग बताए गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें