फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तालाब में डूबकर किशोर की मौत, छह दिन पहले ही माता-पिता के साथ छुट्टी पर गांव आया था

Sun, 09 Jul 2023 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में तालाब में डूबकर किशोर की मौत हो गई। वह छह दिन पहले ही माता-पिता के साथ छुट्टी पर गांव आया था। दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला था। खेलते समय पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। 
विज्ञापन
Etah News: किशोर के तालाब में डूबने के बाद परिजन से जानकारी लेती पुलिस व राजस्व टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में खेलते समय तालाब में गिरने से किशोर की डूबकर मौत हो गई। घर वालों को पता चला तो घर में चीख पुकार मच गई। नायब तहसीलदार सहित राजस्व व पुलिस टीम ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। परिजन को हर संभव मदद का बरोसा दिया है। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।    

विज्ञापन


घटना राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव की है। यहां सुबह 10 बजे करीब मोहरपाल का 11 वर्षीय दिलीप गांव के दो बच्चों के साथ अंगरैया पहरा रोड स्थित तालाब के पास खेलने गया था। खेलते समय वह पैर फिलसने से तालाब में गिर गया। साथी बच्चों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागते हुए पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: जेठानी ने समाज में किया बेइज्जत, देवरानी ने उठाया ऐसा कदम; घर वालों ने देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन
विज्ञापन


गांव के लोग बच्चे को ढूंढने के लिए तालाब में कूद गए। उधर, खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी संजय राघव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही नायब तहसीलदार विक्रम सिंह और लेखपाल शिववीर सिंह यादव भी पहुंचे। कई घंटे की तलाश के बाद बच्चे को ढूंढा गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जब वह मिला तब उसकी मौत हो चुका थी। किशोर का शव देखकर परिजन बिलखने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- राहत: निजी बसों के मनमाने रवैये से मिलेगी निजात, अब औंछा मार्ग से एटा के लिए हर घंटे चलेगी रोडवेज बस

परिजन ने बताया कि मोहरपाल परिवार के साथ राजस्थान में एक ईंट भट्ठा पर काम करते हैं। छह दिन पहले ही वह परिवार के साथ छुट्टी पर घर आए थे। उनको दो बेटे और दो बेटियां हैं। दिलीप भाई-बहनों में सबसे छोटा था। नायब तहसीलदार विक्रम सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुार परिजन को दुर्घटना राशि प्रदान की जाएगी। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें