फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरा मकान, किशोर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट/एटा। बारिश के दौरान एक मकान धराशायी हो गया और उसके मलबे में दबने से एक किशोर और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरशराबे की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे से दोनों को निकालकर जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां किशोर की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला और किशोर बारिश से बचने के लिए मकान के सहारे खड़े हो गए थे।
विज्ञापन

थाना व विकास खंड सकीट के गांव घुटलई निवासी हेमंत पुत्र लक्ष्मण सिंह का पक्का मकान बना था। शनिवार दोपहर स्कूल से लौटते समय विकास (14) पुत्र बृजकिशोर और गांव की ही शीशवती पत्नी वासुदेव मकान के सहारे खड़ी हो गई। इस दौरान यकायक मकान भराभराकर गिर गया और दोनों मकान के मलबे में दब गए। मकान गिरते ही चीखपुकार मच गई। गांव के लोाग एकत्रित हुए और मलबे से दोनों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां इलाज के दौरान किशोर विकास की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

---------
छत गिरने से दो घायल
थाना मलावन के गांव मधूपुरा निवासी ज्ञान सिंह पुत्र अनोखे लाल व एवरन सिंह पुत्र कुंवरपाल छत गिरने से घायल हुए हैं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, इनको जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। यह दोनों बारिश से पहले ही छत गिरने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें