फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला

Tue, 31 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव में चोब सिंह के पिता पन्नालाल की तेरहवीं थी। किशोरी भी इस दावत में गई थी। लेकिन रात करीब आठ बजे वह अचानक लापता हो गई। चोबसिंह का भतीजा राहुल, दुष्यंत भी दावत से अचानक लापता हो गए। लड़की के काफी देर तक न मिलने पर गांव में परिवारीजनों ने तलाश की। सुबह नहर किनारे पेड़ पर युवती का शव लटका हुआ मिला। शव लटका देख गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंसपेक्टर विजय बहादुर ने मामले की जानकारी सीओ, उच्चाधिकारियों को दी। एएसपी राधे मोहन भारद्वाज, सीओ एके सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने दुराचार की आशंका जताई है। तहरीर पर राहुल और दुष्यंत को नामजद कर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन



पीएम रिपोर्ट से होगी दुराचार की पुष्टि
एसपी विनय कुमार यादव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही दुराचार की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पिता ने तहरीर में दुराचार का आरोप नहीं लगाया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर उन्होंने बताया कि लड़की ने अवैध संबंधों की बात का खुलासा होने पर आत्महत्या की है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें