फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रहे किशोर का अपहरण

Fri, 03 Apr 2015 10:58 PM IST
बयूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर ढाई बजे खेत पर जा रहे किशोर प्रदीप कुमार का अपहरण हो गया। रास्ते में अन्य लोगों को देख बदमाश एक खेत में बांधकर डाल गए। सूचना पर पहुंचे पिता ने पुत्र को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन




गांव उद्धिमपुर निवासी दूध का कारोबार करने वाले राजेश कुमार का 16 वर्षीय पुत्र प्रदीप गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे घर से खेत पर जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने प्रदीप को पकड़ लिया और जबरन हाथ मुंह बांधकर एक किलोमीटर दूर स्थित गांव लोधामई में आम के बाग के निकट खेत में लेकर पहुंचे। बताते हैं कि बदमाश अपने साथियों को फोन कर गाड़ी मंगाने की बात कर रहे थे, तभी वहां से अन्य किसान गेहूं की फसल काटने जा रहे थे, जिन्हें देख बदमाश प्रदीप को खेत में छोड़कर भाग गए। किसानों ने बंधक बने किशोर की पहचान कर पिता राजेश को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटे को भर्ती कराया। आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मगर वह मौके पर नहीं पहुंचे। शुक्रवार को जब उन्होंने तहरीर दी तो पुलिस कार्रवाई में आनाकानी करने लगी। पिता का कहना है कि उसकी किसी से भी रंजिश नहीं है। पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष मिरहची का कहना है कि मामला केवल झगड़े का है। अपहरण का मामला दिखाकर पुलिस को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें