फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिक्षक का इकलौता बेटा अबू धाबी में फंसा

Wed, 11 Mar 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर संयुक्त हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से खाड़ी देशों में घमासान मचा हुआ है। एटा के कई लोग वहां फंसे हुए हैं। इनमें एटा के बैंक काॅलोनी निवासी वरुण दीक्षित भी शामिल हैं।
विज्ञापन

वरुण के पिता हरीशंकर दीक्षित शिक्षक हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि बेटे से लगातार बात हो रही है। वह अबू धाबी में हैं। 11 नवंबर 2024 को वरुण वहां गए थे। वह एयरलाइंस कंपनी में कैंटरिंग काेआर्डिनेटर हैं। युद्ध के चलते यहां पर महंगाई बढ़ गई है।
खाने-पीने की चीजें काफी महंगी हो गई हैं। डर के साए में सभी लोग दिन-रात काट रहे हैं। हालांकि अब विस्फोट पहले की अपेक्षा कम हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस संबंध में राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ को अवगत कराया है। वहां से विदेश मंत्रालय को एटा के लाेगों की सूची भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें